शशि कपूर की पोती आलिया कपूर का दस्तक नए अंदाज में
- by Admin (News)
- Apr 09, 2021
बॉलीवुड में कपूर परिवार की आरंभिक दौड़ से हीं एक अलग पहचान बनती आ रही है | पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणवीर कपूर तक , फिल्म पर्दें पर इन परिवारों ने अलग अलग रूप में अपनी पहचान कायम की और फिल्म इंडस्ट्री में मजबूत झंडा गाड़ा | भले हीं आज उनके बनाये गए आर० के० स्टूडियो बच्चों ने अपने हाथ से फिसला दिया हो , महत्व नहीं समझा पूर्वजों की मेहनत का और हिस्सेदारी , में आर० और के० दो हिस्सों में बंट गया खैर ...!
हम बात कर रहे हैं इन्हीं कपूर परिवार की एक हस्ती शशि कपूर की जो राज कपूर के छोटे भाई थे | आज इस दुनियां में इन दोनों में कोई जीवित नहीं परन्तु इनकी छवि व पर्दें की दस्तक आज भी जिन्दा और कायम है | उन्हीं के अंश की बात करे तो करोड़ो दिलो की धड़कन बने अपने जमाने के स्टार शशि कपूर की पोती आलिया कपूर इन दिनों चर्चा का विषय / बिंदु बनकर उभर रहीं है | भले हीं वो लन्दन में है मगर ! इनदिनों वो भारत में एक अलग हीं छवि सोशल मीडिया पर परोसते हुए बॉलीवुड के निर्माताओं के दिल और दिमाग में लगातार हलचल मचा रही हैं | आगे आनेवाले कल में इस हलचल को कौन सा रूप निर्माता देंगे कहना मुश्किल है मगर यह दावे के साथ कहा जा सकता है कि आलिया ने पूरा मन बना लिया है हिंदी फिल्मों में छलांग लगाने का | अभी तो बस एक एक्टिविटी जारी है |
आलिया कपूर नए अंदाज में देश के सामने दिखाई पड़ रही हैं | इतना बोल्ड नजारा देखकर कोई भी कह सकता है वाह ! परिवार की गरिमा बनाये रखने के लिए एक और सदस्य ने कदम बढ़ाया है | भले हीं कपूर परिवार आरम्भिक दौड़ से हीं अपने परिवार की महिलाओं को फिल्म इंडस्ट्री में आने की इजाजत नहीं दिया हो मगर राज कपूर के मृत्यु के बाद उनके परिवार की बेटियां पर्दें पर दस्तक हीं नहीं तहलका भी मचाया | वह करिश्मा कपूर हो या फिर करीना कपूर |
राज कपूर साहब नहीं चाहते थे फिल्में में अपने घर के महिला का प्रवेश | इसलिए की फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री की पोशाक व अदाएं डायरेक्टर पर निर्भर करता है की वे उनके बदन से कितना कपड़ा सरकायेंगे और कितना दर्शकों को दिखायेंगे | मतलब साफ़ है कि एक कठपुतली को कैमरें के सामने उनकी मर्जी जैसा वह चाहेंगे अभिनेत्रियों को करना हीं पड़ेगा अगर उन्हें फिल्मों में नाम कमाना है तो ! इसलिए कि राज कपूर बहुत ही अनुभवी थे | उनकी हीं फिल्मों को ले लिया जाये तो अभिनेत्री का अंग प्रदर्शन देखा गया है , कहीं कहीं तो पूरा आर और पार | जैसे फिल्म बॉबी , सत्यम शिवम् सुन्दरम , राम तेरी गंगा मैली , मेरा नाम जोकर आदि , ये सभी फिल्मों की कहानी सुपरहिट रही , इनकी तुलना किसी भी फिल्मों से नहीं की जा सकती और इस फिल्म को यादगार फिल्म कहा जा सकता है मगर ! अंग प्रदर्शन को भी भुलाया नहीं जा सकता , ये भी सच है |
उनके घर की महिलाओं पर प्रतिबन्ध लगा था कि उनके घर की महिलाओं के साथ भी दूसरे डायरेक्टर वही न कर बैठे जैसा वे करते आ रहे है तो जब तक वे थे प्रतिबन्ध कायम रहा | लेकिन उनके जाने के बाद हीं पर्दे पर करिश्मा कपूर ने दस्तक दिया और हाफ पैंट की शुरुआत पर्दे पर कर दर्शकों की चहेती बन बैठी | फिर आई करीना कपूर की बारी तो उन्होंने भी अपना झलक दिखला दिया और अब ! तीसरी बेटियां आलिया कपूर दस्तक देना आरंभ किया है , इतना बोल्ड अवतार की देखने वाले शर्मशार हो जाए |
करीना और सैफ के पुत्र तैमुर ने जब धरती पर कदम रखा था तो आलिया कपूर लंदन से भारत आई और पटौती हाउस पहुंची | आलिया ने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रखा है जिसे देखना शर्मशार करता है इसलिए उस तस्वीर को दिखाना उचित नहीं परन्तु यह कहना गलत नहीं की दूसरे के घरों से पर्दा उठाने वाले अपने घरों के पर्दे को कैसे और कब तक समेट कर रख पायेंगे | राज कपूर की सोंच तो उनके साथ ही चली गई मगर इतिहास आज भी कायम है | खैर .... देखना है की आलिया जैसी कातिल अदाओं वाली कपूर परिवार की बेटियां किस फिल्म में और किसके साथ दस्तक देती है | दर्शको को भी इंतजार है | भोले भाले और आकर्षक चहरे व अदाओं की धनी आलिया का पर्दे पर दीदार , जो एक अलग हीं अनुभूति परोसेगा और कपूर परिवार के कड़ी को आगे बढ़ायेगा |
आलिया कपूर शशि कपूर के दूसरे बेटे करण कपूर की बेटी है | लंदन में ही पली बढ़ी और शिक्षा भी UK में ही हुई है | शशि कपूर और उनके पत्नी जेनिफर ने तीन बच्चों को जन्म दिया :- कुणाल कपूर , करण कपूर और संजना कपूर | इन तीनों बच्चों ने फिल्मों में भी दस्तक दिया मगर ! दर्शकों के दिल और दिमाग तक पहुँच नहीं पाये | आलिया के पिता करण कपूर श्याम बेनेगल की फिल्म "जुनून" में अपनी प्रतिभा को पटल पर लाना चाहा था | करण कपूर की एंट्री फिल्म सल्तनत से हुई जो फ्लॉप हुआ मगर कैमरे की धून कारण कपूर पर ऐसा चढ़ा कि वे भले ही कैमरे के सामने दिखाई नहीं पड़े मगर स्वयं अपनी पारखी नज़रो से फोटोग्राफर हीं बन गए और विश्व के नामी फोटोग्राफर के साथ अपना नाम शामिल करवा लिया |
इसलिए यह माना जा सकता है कि कपूर परिवार के खून में एक आर्टिस्ट छुपा है जो कभी न कभी पर्दे पर दस्तक देगा ही और अपना रंग दिखला देगा जो अभी आलिया कपूर सोशल मीडिया पर दिखला रही हैं | ...... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)