अभिनेता अनिरुद्ध देव ICU में , कोरोना से संक्रमित | पत्नी ने विनती की है लोगों से प्रे करने के लिए
- by Admin (News)
- May 02, 2021
टीवी जगत का बहुचर्चित चेहरा , जिसे सीरियल देखने वाले लोग बहुत पसंद करते हैं , नाम है अनुरुद्ध देव |
अनिरुद्ध देव टीवी अभिनेता है | 23 अप्रैल को उन्होंने एक सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखा - वे कोरोना से ग्रसित है | अनिरुद्ध देव ने अपने कोरोना पोजेटिव होने की बात लोगों को बताया कि उन्होंने खुद को भोपाल के होटल में आइशोलेट कर लिया है | उन्होंने कहा था कि हालत बड़ी नाजुक है और इस बीमारी को गंभीरता से लेने की खास जरुरत है |
बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया | हालत बिगड़ने पर उन्हें ICU में शिफ्ट करना पड़ा | अभी अनिरुद्ध की हालत खतरे में है लेकिन ! शुभी आहूजा ( उनकी पत्नी ) को अनिरुद्ध की फैंस की दुआ पर पुरा भरोषा है |
उन्होंने अपने पोस्ट के जरिये सोशल मीडिया पर अनिरुद्ध की तस्वीर पोस्ट करते हुए इस बात को साझा किया और लिखा - इस वक्त उनके ऊपर क्या गुजर रही है , कहा नहीं जा सकता | मै इस समय अनिरुद्ध से मिलने जा रही हूँ , जो इस वक्त कोरोना से जंग लड़ रहें है और क्रिटिकल है | मुझे अपने 2 महीने के छोटे बेटे अन्शिक को घर पर हीं छोड़कर जाना पड़ रहा है | ये मेरे जीवन का अब तक का सबसे बड़ा कठिन समय व चैलेन्ज है | एक तरफ जहाँ अन्शिक को मेरी जरुरत है , क्योंकि वो अभी बहुत छोटा है | दूसरी तरफ मुझे अनिरुद्ध को भी देखने जाना है | कृपया प्रार्थना करें , मै अपने परिवार , जान - पहचान और अनिरुद्ध के फैंस से ये विनती करती हूँ कि उनकी सलामती के लिए दुआ करें |
इस समय अन्शिक के पापा अनिरुद्ध को आप लोगों की प्रार्थना की बहुत जरुरत है | हम सब मिलकर प्रे करेंगे तो वे जरुर ठीक हो जायेंगे |
अनिरुद्ध भोपाल में एक वेब सीरिज की शूटिंग करने आये थे | कोरोना से ग्रसित हुए और अभी उनके फेफड़ें तक कोरोना का संक्रमण पहुँच चूका है और वे ICU में हैं | सूचना के आधार पर अनिरुद्ध की बहन और जीजाश्री और उनके छोटे भाई नितिन भी भोपाल पहुँच चुके हैं | 34 वर्षीय अनिरुद्ध देव को फरवरी माह में एक बेटा हुआ है ,जिसका नाम अन्शिक है |
वे टीवी सीरियल :- राज कुमार आर्यन , रुक जाना नहीं , वो रहने वाली महलों की , सुर्यपुत्र कर्ण , यारों का टशन आदि के साथ वेब सीरिज और अब ! फिल्मों में भी कदम फैलाना आरंभ किया है | तेरे संग और प्रणाम में नजर आ चुके हैं और अब अक्षय कुमार की फिल्म वेल बॉटम में भी दिखेंगे | अनिरुद्ध जयपुर राजस्थान के रहने वाले हैं | वैसे इनका जन्म देहरादून के उतराखंड में हुआ था ,, बाद में ये लोग राजस्थान चले आये | अनिरुद्ध ने दिल्ली के थियेटर में भी काम किया है , जैसे - हाय मेरा दिल , मै न विदाउट शैडो , राशोमोन |
साल 2000 में उन्हें भारत के राष्ट्रपति के० आर० नारायनन द्वारा एक्टिंग और थिएटर फ्लेम के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है |
जिंदगी और मौत के बीच जूझते अनिरुद्ध ने अपने द्वारा एक छोटी सी भूल कर के , अपने खुबसूरत परिवार के गुलशन पर तेज़ाब डाल दिया | अब परिवार की खूबसूरती बिखरती नजर आ रही है | पत्नी के कदम लड़खड़ा रहें हैं | एक महिला का दर्द समझा जा सकता है , जहाँ उनके सुहाग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हों | लेकिन ऐसे में यह कहना गलत न होगा कि , क्या जरुरत थी कोरोना काल के दौरान वेब सीरिज की शूटिंग करने की ? छह माह या साल भर रुक जाते तो जिंदगी रुक नहीं जाती ! लेकिन आज जिंदगी हाथों से फिसलता नजर आ रहा है | उनके फैंस हीं नहीं जितने लोगों को यह पता चलेगा वे अनिरुद्ध के लिए दुआ जरुर मांगेंगे | ईश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ कर दें , लेकिन कृपया दूसरे लोग ऐसी गलती न दोहरायें |
कारोना जानलेवा है बचे औए बचाएं अपनों को | मास्क लगाना न भूले , सोशल डिस्टेंस का पालन निहायत जरुरी है | हर कदम सुरक्षा की ओर "जिंदगी बचाव अभियान" | ...... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)