घर के किचेन में हीं चेहरे का ऐश्वर्य छुपा है , आइये सुन्दरता का राज जानें |
- by Admin (News)
- Jun 03, 2021
सुन्दरता तो इश्वर की देन है , जो इंसान को उपहार स्वरुप मिलता है | जिन्हें सुन्दरता नहीं मिलती , तो वे बहुत दुखी होते है | जिन्हें मिलता है , उनके नखरें तो देखिये , वे अन्दर हीं अन्दर पुलकित होते है , जो बाहर भी झलकता है |
बचपन में सुन्दरता की कीमत कोई पहचान नहीं पाता | लेकिन बड़े होने पर , आईना उन्हें सुन्दर होने का एहसास करा जाती है और तस्वीर जब स्वयं का सुन्दर दिखता है तो स्वयं को निहारने पर मजबूर हो जाते है | लेकिन किस - किस का वर्णन करूँ ? बस एक खिलते हुए गुलाब को , सुबह की ओस की बूंदों से नहाया हुआ देखिये , तो खुद एहसास होगा सुन्दरता क्या चीज है |
आइये चेहरे की रौनकता कैसे बरकरार रखे और हाथ - पाँव को सुंदरता कैसे प्रदान करे ,जानते हैं |
चेहरा क्यूँ मुरझाता है ? तो आज के आधुनिक परिवेश में लोग इतना उलझ गए है की अपने सेहत , शरीर की देखभाल सही ढंग से नहीं करते | समय पर न सोने , खाने और देर रात तक टीवी देखना या कंप्यूटर पर काम करना उन्हें बदसूरत बनाती है | इसी लापरवाही के कारण आँखों के नीचे काले दाग और गड्ढे पर जाते है , जिससे चेहरे की रौनक चली जाती है |
इससे बचने के लिए - सब्जी में मशाला व तेल कम खाए | प्रतिदिन 500 ग्राम ताज़ी दही जरुर खानी चाहिए | खाने में फल , सलाद व हरी सब्जी ज्यादा ले | अंकुरित चने , मुंग , सोयाबीन खानी चहिये | शरीर के ऊपर की सुन्दरता पार्लर में चंद घंटे की होती है जिसपर हम ढेर सारा धन खर्च करते है , फिर भी वो स्थाई नहीं रह पाता | लेकिन तमाम उम्र सुन्दरता को बरकरार रखने के लिए , हमे ये सभी चीजे अपने हीं किचेन में मिल जाती है |
सप्ताह में आंटे की चोकर में थोड़ा दूध , हल्दी और निम्बू डाल कर मिला दें और उसे चेहरे पर धीरे - धीरे लगाए | कुछ हीं दिनों में आपका चेहरा गुलाब की फूलों की तरह खिलाता दिखेगा |
खैर ...... आते है हम मेनी क्योर , पडी क्योर की तरफ :- ज्यादातर लोग अपने शरीर , चेहरा , बाल और कपड़ा , जूते आदि का ध्यान व ख्याल करते है | लेकिन हाथ - पाँव की तरफ ध्यान हीं नहीं देते , उसे भुल हीं जाते कि वे आपके हीं शारीर का अंग है और सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला अंग हाथ - पाँव हीं होता है |
आइये जानते हैं :- हाथ - पाँव को कोमल बनाने और थकान दूर करने का उपाय , जिससे गन्दगी भी दूर हो जायेगी और त्वचा भी चमकीला दिखेगा | एक बाल्टी गुनगुना पानी में थोड़ा सा फेसवाश , एक चम्मच नमक और एक ढक्कन जैतून का तेल डालकर अच्छी तरह मिला ले और उस बाल्टी में अपने पाँव को डालकर हाथों से मसाज करे | 20 मिनट के बाद पैर को निकालकर अपने हिल व नाख़ून को धीरे - धीरे रगड़कर साफ़ करे , फिर नेलकटर की सहायता से उसे काटे और फिर फ़ाइल करे | पुनः अपना पैर को बाल्टी में हीं रखकर धो ले | उसके बाद किसी सूखे टौबेल से पोछने के बाद थोड़ा सा शहद हथेली में ले और दोनों हाथ से मिलाते हुए पांव पर स्पर्श करते हुए पचा ले |
चेहरे पर उभर रहे दाग , धब्बे को मिटाने के लिए , तुलसी का पत्ता बहुत हीं उपयोगी है | रोजाना 5 मिनट के लिए हीं तुलसी का पेस्ट , पुदीना या निम्बू को भी जरुर लगाए | इससे आपके दाग - धब्बे में धीरे - धीरे कमी आएगी | दाग पर निम्बू का छिलका धीरे - धीरे मलनी चाहिए | तेलिये त्वचा होने के कारण अक्सर दाग - धब्बे निकल हीं आते है | ऐसे में 15 दिनों पर एक बड़े पतीले में पानी गर्म करे | उसमे गुलाब की कुछ पंखुड़ी को डाले , अगर ताज़ी गुलाब न मिले तो उसमे निम्बू का चौथा भाग डाल दें और किसी भारी टौबेल से चेहरे को ढक कर भांप ले | 7 मिनट के बाद या जब आपके चहरे से पानी की बुँदे टपकाना शुरू कर दे तो उसके 2 मिनट बाद चहरे को हटा ले और ठंढे पानी से चहरे को धो ले और सूखे हुए चेहरे पर दही लगा ले |
याद रहें चहरे पर भांप देने से पूर्व मसाज करना जरुरी है | इसलिए दूध की छाली में निम्बू को निचोरकर मिलाये और फिर उस पेस्ट से अपने चेहरे पर धीरे - धीरे मसाज करे | ध्यान रहे मसाज में उंगली आपके चेहरे पर नीचे से उपर की ओर जानी चाहिए | 5 / 6 मिनट आप मसाज करे फिर गर्म पानी का भांप ले |
संतरे का जूस भी आपके चहरे का रंगत निखारती है | कॉटन के माध्यम से इसे चेहरे पर लगाए फिर हल्का गुनगुना पानी की सहायता से धो ले | सप्ताह में एक दिन टौबेल को ठंढे पानी में भिगोकर , चेहरे पर आधे घंटे तक जरुर रखे | इस बीच आँखों को बंद रखे और अनुभव करे की आप हिल पैलेस पर घूम रहे है | पहाड़ के वादियों के बीच आप वर्फ का अनुभव कर रहे है और चिंता मुक्त रह कर इस प्रक्रिया को करेंगे तो आपके चेहरे की थकान जाती रहेगी और एक आभा उभरता हुआ नजर आएगा |
हमने आँखों के नीचे , उभरते हुए काले धब्बों की बात कही है | तो इस धब्बे पर प्रतिदिन शहद लगाकर आधे घंटे छोड़ दे और रोज रात हो सके तो चन्दन की लेप को चेहरे और काले धब्बे पर भी लगा सकते है | माह में एक रोज घरेलु उपटन जरुर लगायें , फिर वह दिन दूर नहीं जब आपका चेहरा दमकना शुरू कर देगा | चेहरे में ऐश्वर्य का आना बहुत जरुरी है , जो आप पा सकते है , अपने प्यारे किचेन घर में | .... ( फीचर , स्वास्थ्य देखभाल :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)