Actor Ajaj Khan Latest News | 3 माह से गिरफ्तार , एजाज खान की जमानत याचिका ख़ारिज | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jul 06, 2021
बॉलीवुड अभिनेता व बिग बॉस -7 का हिस्सा रहे एजाज खान की जमानत याचिका खारिज हो गई है | वे ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए थे | ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद हीं एजाज खान का नाम भी सामने आया था | NCB ने इन्हें 31 मार्च को गिरफ्तार किया था | आज मुंबई की Esplanade Court में इस मामले की सुनवाई थी , जिसमे उन्होंने अपनी जमानत का निवेदन डाला था , जिसे रद्द कर दिया गया |
30 मार्च को NCB ने एजाज खान के मुंबई स्थित घर पर छापामारी के दौरान , ड्रग्स के कुछ ऐसे टेबलेट्स बरामद किये , जिसे भारत सरकार ने बैन कर रखा है | इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद उनकी गिरफ़्तारी हुई | इनपर बटाटा गैंग का हिस्सा होने का आरोप है | इनके घर से 4.5 ग्राम एल्प्रोजोल टेबलेट्स बरामद हुआ था | इसके तहत इनकी गिरफ्तारी को न दर्शाते हुए , बटाटा गैंग में शामिल होना व संबंधों को बताया जा रहा है |
एसीबी ने कोर्ट को कहा था कि - ड्रग्स मामले में शादाब बटाटा और एजाज खान के बीच संबंध मिले हैं | एनसीपी को उनके व्हाट्सएप चैट मिले हैं , जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि - ड्रग्स मामले में एजाज खान संलिप्त हैं |
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद , ड्रग्स मामले की जांच NCB द्वारा लगातार किया जा रहा है | जिसमें कई फिल्मी हस्ती से पूछताछ भी हुई है और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है | शादाब बटाटा पर मुंबई के बॉलीवुड सेलिब्रिटी को ड्रग सप्लाई करने का आरोप लगा था , जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया | वे आलू बेचने का कार्य करते थे , उस समय अंडरवर्ल्ड के लोगों के साथ इनके संपर्क में होने की बात भी सामने आई | इन्होने मुंबई में सबसे बड़े ड्रग सप्लायर का धंधा फैला रखा है | इनके दो बेटे भी इसी काम में है , जो कहा जा सकता है |
पिछले 3 महीने से एजाज खान जेल में बंद है | उन्हें 31 मार्च को मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा गया था | एजाज खान के गिरफ्तारी से करीब एक सप्ताह पूर्व शादाब बटाटा को गिरफ्तार किया था और संभावना है कि शादाब बटाटा से पूछताछ करने के बाद हीं NCB को एजाज खान के बटाटा से जुड़े होने का पता चला होगा | इसी संदेह पर एजाज खान के घर की तलाशी ली गई थी , जिसमे उन्हें टेबलेट्स मिले थे | परन्तु एजाज खान ने अपने दावे में कहा है कि - NCB को उनके घर से कुछ भी नहीं मिला है , वे बेगुनाहा है , उनका ड्रग्स से कुछ भी लेनादेना नहीं है |
एजाज खान के घर से जो NCB को दवाइयां मिली है , उसे एजाज ने अपनी पत्नी का दवा बताते हुए कहा है कि - मेरी पत्नी डिप्रेशन का शिकार है और यह दवाई वहीं लेती है | पत्नी का जब से गर्भक्षति हुआ है , तब से वे डिप्रेशन में रहती है | जिससे यह दवा उनके काम आता है |
एजाज खान की इससे पूर्व भी गिरफ्तारी हुई थी , जब उन्होंने Facebook पर आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट किया था | दरअसल झारखण्ड में मॉब लीचिंग की घटना के बाद tik tok के कुछ स्टार्स के साथ एक विडियो बनाकर शेयर किया था | इस विडियो में उन्होंने मुंबई पुलिस का मजाक भी उड़ाया था | उस वक्त ट्विटर पर #ajajkhan ट्रेंड करना लगा | सूचना के आधार पर सेक्शन 153A और 67 के तहत पुलिस ने एजाज खान को गिरफ्तार किया था | .......... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)