आपके जीवन में पांच उंगली का महत्व और सेल्फी के दौरान दो फिंगर के मायने | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jul 07, 2021
एक कहावत है कि - अपने हीं हाथ की पांच उंगली जब बराबर नहीं , तो पांच लोगों का मन कैसे बराबर हो सकता है ? यह बिल्कुल सही है | न पांच उंगली बराबर है और न पांच लोगों का मन | क्यूंकि पांच मन के कई सारे उद्देश्य होते हैं , भले वे पाँचों मन एक घर के हीं सदस्य क्यूँ न हो !
वैसे हीं अपने हाथ की पांचो उँगलियों की अलग - अलग अहमियत है | इन पांचो उंगली के नाम भी अलग - अलग है | 1 ... अंगूठा (Thumb) , 2 ... तर्जनी (Index Finger) , 3 ... मध्यमा (Middle Finger) , 4 ... अनामिका (Ring Finger) , 5 ... कनिष्ठ (Little Finger) ये पांचो उंगली मिलाकर एक हथेली बनती है या फिर कहे तो हथेली में पांच उंगलियाँ होती है | कभी - कभी एक उंगली ज्यादा होता है , जो अपवाद होता है |
किसी को टाटा , बाय-बाय करना हो या फिर किसी कार्य के लिए स्वीकृति भरा सन्देश देना हो या फिर स्वयं को विजयी होने की बातें सामने वाले को दर्शाना हो , तो ऐसे में हम पांच उँगलियों की सहयाता से ऐसा कर पाते हैं | आजतक अपने पंजे को लोगों ने कई तरह के सिम्बौल से इस्तेमाल किया है - किसी को कहीं छोड़ना हो या पहुंचाना हो , किसी के यहाँ से लोग निकल रहे हो - वो मेजबान हो या मेहमान या परिवार के सदय , तो वे टाटा , बाय-बाय करने में पांचो उँगलियों का सहारा लेते है |
अंगूठे को हथेली पर सटाकर चार उंगली को दिखाना , ठीक - ठाक होने का संकेत देता है या फिर फायदा | जैसे उदहारण के लिए हम आपको बता दे की पहले विज्ञापन में भी चार उंगली दिखाकर इसके चार फायदे है , बताया जाता रहा है |
अब आते हैं अंगूठे पर | एक उंगली "अंगूठा" दिखाने पर इसका मतलब होता है ओके , ठीक - ठाक हो जाना या हो गया आदि |
अब एक उंगली तर्जनी को लिया जाए , तो ये लड़ाई का सूचक यानि - देख लेना , हम तुम्हें बता देंगे या बच्चों को शैतानी करने से रोकने में ज्यादा काम आता है | जब कोई बड़े , बच्चों को एक उंगली दिखाकर उसे सुधारने का आश्वासन देते हैं | ये तर्जनी उंगली गुस्सा का भी प्रतिक है और प्यार / दोस्ती का भी |
अब बात करते है , दो उंगली का दिखाया जाना - तो आज सेल्फी का ज़माना है और सेल्फी लेते वक्त लोग दो उंगली दिखाकर क्या जताना चाहते है ? इस दो उंगली के मायने क्या होते है , यह सभी लोग न समझकर भी उसका इस्तेमाल करते है और सेल्फी लेते है , जिसे समझना बहुत जरुरी है | दो उंगली यानि तर्जनी और मध्यमा ये दोनों का आकर V जैसा सिम्बौल बनाता है | इसका मतलब होता है Victory यानि जीत , विजयी , सफलता प्राप्त कर लेना या उंचाई पर पहुँच जाना , जैसा प्रतिक है | जब स्कूल या कॉलेज में विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे नंबर लाते है , तो यहीं दो उंगली दिखाकर , फोटो या सेल्फी लेते हुए अपने जीवन में सफलता पाने की जिज्ञासा को पूर्ण होना बताते है | जो आज फैशन के दौर में काफी चल रहा है और अधिकांशतः सेलेब्रिटी यहीं सिम्बौल दिखाते , सेल्फी देते या लेते नजर आते है |
दो उंगली यानि अंगूठा और कनिष्ठ को बातों के दौर में लिया गया है | यानि किसी को आप इन दोनों उंगली को दिखाते है और बीच के तीन उंगली मुड़ा हो , तो इसका मतलब हम फोन पर बात करेंगे या बात कर लिए |
अंगूठा और तर्जनी , ये दोनों को अगर मिलकर अगर सिम्बौल बनाया जाए तो बहुत खुबसूरत अर्थ निकलता है | जो परफेक्ट , ओके जैसा वहीं एक तर्जनी की बात करे तो यह उंगली दोस्ती का प्रतिक है और कनिष्ठ की बात करे तो यह दुश्मनी का प्रतिक है और इन दोनों के सिम्बौल से दिशा - निर्देश का सिम्बौल बनता है | खैर ..... सभी के अपने - अपने गुण , उपयोगिता और फायदा है | लेकिन सच मायने में ये पांचो उंगली को अगर मोड़ दिया जाए तो एक मुठ्ठी बनता है , जो मजबूती का प्रतिक है |
उँगलियों के प्रकार , लम्बाई और उसकी रेखा सभी आपके व्यक्तित्व को निखारती है | इतना तक कि आपके स्वभाव को दर्शाते हुए , आपके जीवन साथी के विषय में भी बहुत कुछ व्यक्त कराती है | इन हथेलियों पर उंगली का बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है | उंगली और हथेली के बीच का हिस्सा , आपके व्यक्तित्व की उंचाई के विषय में भविष्य तय करती है | चूकि हर उंगली आपका मार्गदर्शक है और महत्व भी अलग - अलग | तभी पांचो उँगलियों में नग भी अलग - अलग पहने जाते है | इसीलिए वगैर जाने अतिरिक्त कोई भी नग या द्रव्य उंगली में धारण नहीं करना चाहिए , नहीं तो प्रभाव गलत पड़ता है और उंचाई अवरुद्ध पड़ जाती है और यह भाग्य की रेखा में एक दीवार बनकर खड़ा हो जाता है | जिससे व्यक्ति हताश और निराश हो जाते है और उनका जीवन प्रकाशवान नहीं हो पाता और वह अँधेरे से घबरा जाते हैं |
सबसे पहले अपनी उँगलियों का प्रकार , लम्बाई और नाम जानना बहुत जरुरी होता है | ऊपर में पाँचों उंगली के नाम बताये गए हैं , जिसे दिमाग में रखना बहुत जरुरी है और इसी तर्ज पर हर उंगली का महत्व , जो आपके जीवन में आपके भाग्य को दर्शाता है , आप अपने आँखों से अनुभव कर सकते हैं | हाथों की रेखा यानि जिंदगी का मार्ग बहुत अच्छी तरीके से देखिये - सुबह - सवेरे हर दिन , जब आप सोकर उठते हैं , तो दोनों हथेली को मिलाकर आपके सामने एक आधा चाँद बनता है , जिसे बहुत गौर से देखना चाहिए , कुछ सकेंड तक उसपर नजरें रोके रखिये और फिर उसे अपनी ललाट पर स्पर्श कीजिये और अपने बालो से होता हुआ फिर नीचे कर लें |
इंसान का हर दिन भाग्य बदलता रहता है | आप अपने भाग्य को अपने पास न रखकर किसी और से हाथ मिला लेते है , तो संभव है कि आपका भाग्य किसी और के हाथ में चला जाए | बहुत लोगों को देखा गया है , सोकर उठते हीं बच्चों को उठा लेना या फिर वाशरूम चले जाना , तो वहीं पर आपकी रेखा की भाव , आपके ललाट पर नहीं जाकर , पानी के द्वारा विलुप्त हो जाता है |
तो हस्तरेखा विज्ञान की माने तो , बीच यानी मध्यमा उंगली , जो अनामिका व तर्जनी उंगली के बीच में है , इसे शनि की उंगली माना गया है | इस उंगली के नीचे शनि पर्वत का होना कहा गया है | इसी उंगली में लोग , शनि का नग "नीलम" धारण करते हैं | इस उंगली क लम्बाई व उसके आकार - प्रकार व्यक्ति का भुत - भविष्य और स्वभाव को दर्शाता है और उंगली के नीचे और हथेली के ऊपर आपके भाग्य रेखा का प्रतिक स्पष्ट दिखाई पड़ता है की वह कितना उभरा हुआ है , उसी को शनि पर्वत कहते हैं | अपनी चारो उंगली को 90 डिग्री पर अपनी तरफ झुकाते हैं तो आप पायेंगे कि यह आकर काफी फुला हुआ नजर आयेगा , यहीं आकार पर्वत का है , जिससे आप अपनी भाग्य को देख सकते है |
माध्यम उंगली दिखाने का , एक मतलब भारत में प्यार और कहीं - कहीं अश्लीलता का प्रतिक माना गया है | वहीं पश्चिम देश की बात करे तो मिडिल फिंगर दिखाने का मतलब है सामने वाला कुछ भी करे , मगर उंगली दिखाने वाले के सामने नहीं टिक पायेगा | इसके अतिरिक्त भी मिडिल फिंगर दिखाने का मतलब है कि विपक्षी को वेशर्म और वगैरत साबित कर स्वयं को उंचा रखना | अमेरिकी कानून में मिडिल फिंगर दिखाना जुर्म है | पुलिस को किसी ने अगर यह फिंगर दिखा दिया तो उसकी सामत आते देर नहीं लगेगी | इस फिंगर को दुष्कर्म से जोड़कर देखा जाता है , क्यूंकि इसे अश्लीलता का भी प्रतिक माना जाने लगा है | मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर भी ये एमोजी है | दूसरे सोशल मीडिया पर भी ये धरले से इस्तेमाल किया जाता है |
एमोजी जापानी भाषा के दो शब्द से बना है - E + Moji | जहाँ E का मतलब पिक्चर और Moji का मतलब कैरेक्टर होता है |
इन दिनों तर्जनी और माध्यम उंगली का ज़माना है | हर सेलेब्रिटी , हर जगह दो उंगली दिखाते है , जो V बनता है | इसका मतलब होता है मंजिल पर पहुँचने हेतु एक कदम आगे बढ़ जाना | जिसके अनुकरण में हर लोग दो उंगली दिखा - दिखा कर सेल्फी लेते रहते है | वो स्टेज प्रोग्राम हो या फिर घर का माहौल , शादी - उत्सव या फिर कोई जश्न या प्रतियोगिता | ज़माना दो उंगली के पीछे भागा जा रहा है | जिस दो उंगली का अर्थ समझना बहुत जरुरी है सभी के लिए | ........ ( फीचर :- आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)