अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का पन्ना NCB ने एकबार फिर पलटा , रिया चक्रवर्ती और शोविक मुश्किल के दौर में | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jun 23, 2022
करोड़ो दिलो की धड़कन बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के रहस्य पर से सच्चाई का पर्दा आज तक असुलझा सा है | न्याय की बाट जोह रहा यह उलझन सुलझने के इंतजार में रुका पड़ा है |
सभी को ऐसा लगता है कि - बात आरम्भ हुआ , दौड़ पकड़ा और गति धीमी पड़ गई | मगर ऐसा नहीं है , एकबार फिर NCB ने सुशांत सिंह राजपूत का पन्ना पलट दिया |
रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती पर गाज गिरने जैसा दौर आरम्भ होने वाला है |
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 2 वर्ष बाद NCB ने इन दोनों सहित कई अन्य के खिलाफ आरोप दाखिल कर इस फाइल को रौशनी में लाकर रख दिया है जहाँ फिर से हरेक पन्ने पर गौर किया जाएगा |
बीते बुधवार को NCB ने कथित तौर पर रिया और शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ आरोप दाखिल किया है |
कुछ लोग इस मौत को हत्या करार दे रहे है तो कुछ लोग आत्महत्या | सोशल मीडिया पर इनकी मौत की खबर ने उछाल लिया था और जमकर हंगामा हुआ | सोशल मीडिया पर बहस की लड़ी गरमाती रही और बॉलीवुड का कई चर्चित नाम इनकी मौत के कारण में कलंकित हुआ |
इस मौत के बाद ड्रग्स की बाते भी सामने आई | सुशांत सिंह राजपूत के केस का फाइल एकबार फिर खुला और 12 जुलाई को इस पर अगली सुनवाई होने की बात सामने आई है |
14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई वाले फ्लैट्स में पंखे से लटके मृत पाए गए थे | यह छवि अभी तक फैंस की आँखों से ओझल नहीं हो पाई | मौत के आरंभिक दौर में कुछ लोगो से पूछताछ की गई , वहीं कई लोग गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुके है , जिसमे रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है |
अब 12 जुलाई को NCB द्वारा किस पन्ने को पलटा जाएगा ? यह आनेवाले कल में स्पष्ट हो सकेगा | ........ ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)